4733 करोड़ की 200 योजनाओं से बिहार के विकास को मिलेगी रफ्तार : नंद किशोर यादव

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पथ निर्माण विभाग की 4733 करोड़ की 200 योजनाओं का शिलान्यास किया। पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने इन योजनाओं के शिलान्यास के मौके पर कहा कि बिहार सर्वांगीण विकास की राह पर तेजी से गतिमान है। विकास को गति देने में राज्य की चमकती सड़कें और भव्य पुलों का खास योगदान है। सड़कें सिर्फ आवागमन को सहज नहीं बनातीं, बल्कि विकास को लक्ष्य तक पहुंचाने में भी मदद करती है। वर्चुअल संबोधन में पथ निर्माण मंत्री ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हो रही बिहार की तरक्की की जमकर सराहना की। कहा कि इन योजनाओं के शिलान्यास से बिहार ‘आत्मनिर्भरता’ की राह पर रफ्तार के साथ आगे बढ़ेगा और ‘आत्मनिर्भर बिहार’ का सपना साकार होगा। बिहार प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है। राज्य का सर्वांगीण विकास हो रहा है। श्री यादव ने तेजस्वी का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ ऐसे लोग भी हैं जिन्हें विकास फूटी आखों नहीं सुहा रहा। जबकि एनडीए बिना किसी भेदभाव के जात-पात की सीमा से उठकर सूबे के विकास और निर्माण का कार्य करता है। लेकिन टीन का चश्मा पहने लोगों को आखिर दिखे भी तो कैसे। हम जनता के प्रति उत्तरदायी हैं। हर स्तर की जानकारी जनता को देते हैं। योजना की स्वीकृति, निविदा की मंजूरी सहित सभी काम पारदर्शी तरीके से होते हैं। उन्हें मिर्ची लगती है तो इसमें हमारा क्या दोष।

You may have missed