34वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व उपप्रधानमंत्री जगजीवन राम

पटना। देश के मूर्धन्य नेता व पूर्व उपप्रधानमंत्री जगजीवन राम की 34वीं पुण्यतिथि सदाकत आश्रम में सादे समारोह में मनायी गयी। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने जगजीवन राम के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में बाबूजी का भी बड़ा योगदान था। पंडित जवाहर लाल नेहरू के मंत्रिमंडल में जगजीवन बाबू सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री थे। उन्हें जिस भी मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया, उन्होंने उस विभाग की तरक्की में चार-चांद लगा दिये।
डॉ. झा ने कहा कि स्व. इन्दिरा गांधी जगजीवन बाबू का इतना सम्मान करती थी कि उन्हें बाबूजी कहकर ही संबोधित करती थी। जगजीवन राम एक गरीब परिवार में जन्म लेकर बड़े संघर्ष का सामना किया तथा तत्कालीन व्यवस्था में अछूतोद्धार के लिये सामाजिक व्यवस्था में परिवर्तन लाने की लड़ाई लड़ी। आज कृतज्ञ राष्ट्र जगजीवन राम के योगदान को स्मरण कर उनके चरणों में शत-शत करता है।
इसके पूर्व जगजीवन राम के चित्र पर एचके वर्मा, पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल, पूर्व विधायक लाल बाबू लाल, नागेन्द्र पासवान विकल, छत्रपति यादव, अरविन्द लाल रजक, डॉ. धनन्जय शर्मा, डॉ. पुरूषोत्तम मिश्र, वशीम अहमद, अनोखा देवी, सुधा मिश्र, रूमा सिंह, पंकज यादव, अरूण कुमार, भाई कुन्दन गुप्ता, रंजन कुमार यादव, हसीब खान एवं बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने बाबू जगजीवन राम के चित्र पर माल्यार्पण किया।

You may have missed