December 5, 2025

27 प्रवासी श्रमिकों का जत्था फतुहा पहुंचा, एक गर्भवती महिला समेत तीन बच्चे को किया गया क्वारेंटाइन

फतुहा। सूरत से 27 प्रवासी श्रमिकों का एक जत्था रविवार को दोपहर बस से फतुहा पहुंचा। जत्थे में एक गर्भवती महिला समेत तीन बच्चे भी शामिल हैं। फतुहा पहुंचते ही स्थानीय प्रशासन द्वारा सभी प्रवासियों को स्थानीय हाईस्कूल स्थित कोरोटाइन सेंटर में कोरोटाइन किया गया। सभी प्रवासियों को कोरोटाइन किट उपलब्ध कराए गए। सूरत से पहुंचने वाले श्रमिकों में ज्यादातर रुकुनपुर पंचायत के रहनेवाले बताए गए हैं। बीडीओ मृत्युंजय कुमार के अनुसार प्रवासी श्रमिकों की संख्या अभी 52 तक पहुंच गई है। आगे भी बढ़ने की संभावना है।

जरुरतमंदों के बीच बांटे गए राशन सामग्री
फतुहा। रविवार को जदयू प्रदेश महासचिव डाॅ. निहोरा यादव के सौजन्य से शहर के स्टेशन रोड में जरुरतमंदो के बीच राशन सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर बिनोद माली, राजू यादव, शिबू यादव, वार्ड पार्षद बीणा देवी, धर्मेंद्र कुमार मौजूद थे। वहीं लोजपा नेता सतेंद्र सिंह के सौजन्य से भी लगातार जरुरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

You may have missed