जनहित के मुद्दों पर होगा 2024 का चुनाव, उन्माद की राजनीति से ऊब चुकी है देश की जनता : उमेश कुशवाहा

पटना। शनिवार को दरभंगा जिला के दरभंगा ग्रामीण विधानसभा में JDU की ओर से एकदिवसीय जननायक कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार जदयू के माननीय प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। वही इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल मंडल ने किया। वही इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल, बिहार सरकार के जल संसधान मंत्री संजय कुमार झा, माननीय सांसद रामनाथ ठाकुर, पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, माननीय विधायक गुंजेश्वर शाह, माननीय विधायक रामविलास कामत, माननीय विधायक अजय चैधरी, प्रमंडल प्रभारी मो। अब्दुल कयूम अंसारी, ज्ञानचन्द्र पटेल, राम प्रवेश पासवान, अशरफ हुसैन सहित बड़ी मात्रा में कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण मौजूद रहे। वहीस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने जिस समतामूलक समाज की परिकल्पना की थी उसे साकार करने के लिए हमारी पार्टी शुरु से तत्पर रही है। इतना ही नहीं, हमारे नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जननायक के कार्यों को बीते 18 वर्षों में आगे बढ़ने का काम किया है। समाज का दलित, शोषित, पिछड़ा और अतिपिछड़ा समाज विकास की मुख्यधारा में शामिल हो इसको लेकर नीतीश कुमार निरंतर प्रयासरत रहे हैं और उनके प्रयास का सकारात्मक परिणाम भी प्रदेश में दिखा है।

कुशवाहा ने आगे कहा कि मौजूदा समय में BJP और RSS जननायक के विचारों की हत्या करने पर आमादा है, संविधान और संवैधानिक मूल्यो पर लगातार कुठाराघात हो रहा है, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर ने वंचित समाज को जिस आरक्षण की सुविधा प्रदान की थी, उसे भी खत्म करने की कोशिश हो रही है। इसलिए हमारे नेता नीतीश कुमार ने देश के तमाम विपक्षी राजनीतिक दलों को एकजुट कर 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से अपदस्थ करने का संकल्प लिया है, लेकिन इस संकल्प को सिद्धि तक पहुंचने में बिहार की जनता का सबसे महत्वपूर्ण योगदान होने वाला है। हम आप सभी से आज यह आग्रह करने आए हैं कि 2024 का चुनाव भारत के भविष्य को निर्धारित करेगा इसलिए हम सभी को जागरूक और सचेत रहने की आवश्यकता है। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव नहीं लड़ सकती है। जनता को भ्रम में डालने के लिए भाजपा के नेता निश्चित रूप से जाति और धर्म के नाम पर उन्माद फैलाने की कोशिश करेंगे लेकिन हम सभी को सजग रहना है और भाजपा से सवाल पूछना है कि उन्होंने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में जनता के लिए कौन से काम किये? संविधान और लोकतंत्र में आस्था रखने वाली जनता भाजपा से नाराज है, महंगाई और बेरोजगारी के कारण समाज का हर वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

About Post Author

You may have missed