20 अप्रैल तक बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ बौछार पड़ने की संभावना

पटना। उत्तरी भारत में पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राजधानी पटना स्थित मौसम विभाग के अनुसार 16 अप्रैल, गुरुवार से 20 अप्रैल तक बिहार के कई जिलों के एक या दो स्थानों पर बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश की बौछार पड़ने की संभावना जतायी गयी है। इस दौरान कई जिलों में 30 से 55 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की भी संभावना है।
16 और 17 अप्रैल को उत्तर-मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, उत्तर-पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया और दक्षिण पूर्व बिहार के कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगर, खगड़िया और जमुई में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं बिहार के अन्य जिलों में शुष्क मौसम की संभावना जतायी गयी है।
18 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, उत्तर-मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, उत्तर-पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है, साथ ही एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। इस दौरान करीब 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। जबकि अन्य जिलों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जतायी गयी है।
वहीं 19 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, उत्तर-मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, उत्तर-पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया, दक्षिण-पश्चिमी बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, दक्षिण पूर्व बिहार के कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगर, खगड़िया और जमुई में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताया गई है। एक या दो स्थानों पर बिजली गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना है, साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा के चलने की संभावना है।
20 अप्रैल को दक्षिण-पश्चिमी बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, दक्षिण पूर्व बिहार के कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगर, खगड़िया और जमुई में कुछ स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होने की संभावना जतायी गई है।
