PATNA : खगौल के एक निजी विद्यालय के 2 छात्र हुए कोरोना पॉजिटिव, स्कूल में मचा हड़कंप
खगौल, पटना (अजीत)। खगौल रोड स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्र कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन ने स्कूल के कोरोना संक्रमित दो छात्र पॉजिटिव रिपोर्ट आया है। कोरोना संक्रमित छात्र के कक्षा के सभी बच्चों का कोरोना जांच कराया गया है। सभी बच्चे नगेटिव पाया गया है। स्कूल के एचआर नेहा ने बताया कि स्कूल के दो छात्र कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आया है। इसकी सूचना कोरोना संक्रमित छात्र के अभिभावक द्वारा सूचना दी गई है। कोरोना संक्रमित दोनों छात्र को होम क्वारंटाइन में रहकर उपचार कराया जा रहा है। एचआर ने बताया कि पांच पहले कोरोना संक्रमित छात्र के परिजनों ने स्कूल को सूचना दिया कि कोरोना संक्रमित हो गए है। जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने सभी बच्चों को थर्मामीटर व थर्मल स्कैनर से जांच कराया गया है और स्कूल व कक्षा को सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है।

कोरोना महामारी को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने स्कूल में आने-जाने वाले को थर्मामीटर व थर्मल स्कैनर से जांच के बाद जाना दिया जाता है। वही सीओ अमृत राज बंधु ने बताया कि कोई जानकारी नही मिला है। बीडीओ डा राघवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अभी तक स्कूल प्रशासन द्वारा कोई सूचना नही दी गई है। नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि स्कूल प्रशासन से कोरोना संक्रमित छात्र के बारे में जानकारी ली जा रही है। अभी तक स्कूल प्रशासन द्वारा जानकारी नही दी गई है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार साहा ने बताया कि इस तरह की अभी तक कोई जानकारी नही मिली है।

