February 15, 2026

PATNA : वैगन आर से शराब तस्करी करते धराये दो धंधेबाज

फुलवारी शरीफ। पटना के बेउर थाना की पुलिस ने सिपारा गुमटी के पास से वाहन जांच के दौरान एक लक्जरी वाहन की तलाशी ली तो भारी मात्रा में देशी दारू बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन चालक मन्नू और दारु तस्कर धनरुआ निवासी शिवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। ट्रेनी डीएसपी सह बेउर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पूछताछ में शराब कारोबारी ने बताया कि नदवा से दारू की खेप लेकर वह पटना में सप्लाई करने जा रहा था। वाहन को जप्त करते हुए दोनो को जेल भेजा गया।

You may have missed