February 15, 2026

पालीगंज : पटना पुलिस ने बालू खनन मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पालीगंज। पटना के पालीगंज थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव से अवैध बालू कारोबार में संलिप्त दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पालीगंज पुलिस ने थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव स्थित सोन नदी बालू घाट से अवैध बालू की निकासी कर बालू स्टॉक करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति पालीगंज थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव निवासी कमलेश सिंह का पुत्र अमित कुमार व नवनीत कुमार है, जो पिछले कई महीने से जलपुरा गांव स्थित सोन नदी बालू घाट से अवैध बालू की निकासी तथा बालू स्टॉक करने का कार्य कर रहा था। जिसके खिलाफ खनन विभाग की ओर से इनलोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।
इस मामले में पालीगंज इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि इन दोनों के खिलाफ खनन विभाग की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोपी अमित कुमार व नवनीत कुमार को गिरफ्तार कर ली गयी है।

You may have missed