February 18, 2026

बिहार के युवाओ के पास आया सुनहरा अवसर, जल्द बहाल होंगें 1772 लैब टेक्नीशियन के पद

पटना। बिहार में एक सप्ताह के अंदर 1772 पदों पर लैब टेक्नीशियन की बहाली होगी। इसको लेकर पटना हाईकोर्ट ने आदेश पारित किया है। आदेश में कोर्ट ने राज्य सरकार को सफा निर्देश दिया है कि एक सप्ताह के अंदर लैब टेक्नीशियन की खाली 1772 पदों पर बहाली प्रक्रिया पूरी करे। चीफ जस्टिस ऑफ बिहार संजय करोल की खंडपीठ ने इस मामले में सुनवाई करते हुए आदेश दिया है। दरअसल, 21 जून, 2015 को प्रकाशित किये गए विज्ञापन के मामले में यह आदेश को कोर्ट ने पारित किया है।

2015 में विज्ञापन बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा निकाला गया था। इसमें कुल 1772 रिक्तियां थी, किन्तु अब तक बहाली नहीं हो पाई है। वही मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह में रिजल्ट प्रकाशित करने को भी कहा है। साथ ही साथ वर्ष 2019 में किये गए संशोधन के अनुसार अर्हता रखने वाले याचिकाकर्ताओं के मामलों पर भी विचार करने को कहा है।

 

You may have missed