February 19, 2026

दिसंबर महीने में 17 दिन बैंक रहेंगे बंद, होंगी कई छुट्टियां, लोगों की बढ़ेगी परेशानी

पटना। रविवार को 1 दिसंबर आते ही नवंबर का महीना समाप्त हो जाएगा और दिसंबर के नए महीने का आगमन हो जाएगा। दिसंबर महीने में कई बदलाव होने वाले हैं। जिसमें सबसे बड़ी खबर यह है कि दिसंबर के महीने में कुल 17 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे, हालांकि 17 दिनों की छुट्टियां राज्यों के अनुसार अलग-अलग होंगी कई राज्यों में छुट्टियां होंगी जबकि कई राज्यों में छुट्टियां नहीं होगी लेकिन आरबीआई के राष्ट्रीय कैलेंडर के अनुसार दिसंबर के महीने में कुल 17 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद आपको यह जानना जरूरी है कि किस दिन किस-किस त्यौहार की छुट्टियां होने वाली है जिससे आपके बैंकिंग का काम प्रभावित न हो। क्रिसमस जैसे राष्ट्रीय त्योहारों पर पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं। क्षेत्रीय त्योहार और पर्व, जैसे- सेंट फ्रांसिस जेवियर, पा-टोगन नेंगमिनजा संगमा, गोवा मुक्ति दिवस, यू सोसो थाम की पुण्यतिथि, यू किआंग नांगबाह आदि जैसे क्षेत्रीय त्योहारों और पर्वों के कारण संबंधित राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके साथ ही सभी रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। वहीं मिजोरम और सिक्किम में नए साल की पूर्व संध्या के कारण बैंक बंद रहेंगे। बैंक बंद होने की तारीखों को देखकर आप अपने वित्तीय कामकाज पहले से ही निपटा सकते हैं। नेटबैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से आप बैंक बंद होने के दिनों में भी कई तरह के लेनदेन कर सकते हैं। नकदी निकालने के लिए आप एटीएम का उपयोग कर सकते हैं। 3 दिसंबर- सेंट फ्रांससिस जेवियर की पर्व पर गोवा में बैंक बंद रहेंगे। 12 दिसंबर- पा-तोगन नेंगमिनजा संगमा पर मेघालय में बैंक बंद रहेगे। 18 दिसंबर- यू सोसो थाम की पुष्यतिथि पर मेघालय में बैंक बंद रहेंगे। 19 दिसंबर- गोवा मुक्ति दिवस के अवसर पर बैंक बंद। 24 दिसंबर- क्रिसमस की पूर्व संध्या पर मिजोरम, नागालैंड और मेघालय में बैंक बंद रहेगा। 25 दिसंबर- क्रिसमस के मौके पर पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे। 26 दिसंबर- क्रिसमस सेलिब्रेशन को लेकर कुछ राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 27 दिसंबर- क्रिसमस के जश्न के आयोजन में कहीं कहीं बैंक बंद रहेंगे। 30 दिसंबर- यू कियांग नागबाह के अवसर पर मेघालय में बैंक बंद होगा। 31 दिसंबर- नए साल की पूर्व संध्या, लोसोंग, नामसूंग के कारण मिजोरम और सिक्किम में बैंक बंद होगा। इसके अलावा पांच रविवार यानी 1,8,15,22 और 29 दिसंबर को बैंक बंद रहेंगे जबकि 14 और 18 दिसंबर को दूसरा और चौथे शनिवार को भी बैंकों में छुट्टी रहेगी।

You may have missed