February 15, 2026

बिहार में मिले 1475 नए कोरोना संक्रमित, पटना में 161, अधिकांश जिलों में आंकड़ा 50 के नीचे

पटना। बिहार में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही है। प्रदेश में शनिवार को एक दिन में 1475 नए संक्रमित मिले, जबकि बीते शनिवार को 1491 एवं शुक्रवार को 1785 संक्रमित मिले थे।
बिहार स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सूबे में कोरोना संक्रमण के मामले में मामूली कमी आयी है। राज्य में 1475 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पटना में एक दिन में 161 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि शनिवार को 196 व शुक्रवार को 238 संक्रमित मिले थे।


वहीं बिहार के अन्य जिलों की बात करें तो भागलपुर में 16, बेगूसराय में 58, सारण में 47, सहरसा में 37, वैशाली 32, प. चंपारण में 60, पूर्वी चंपारण 36, जहानाबाद 6, जमुई में 12, मुजफ्फरपुर 81, नालंदा 84, नवादा 16, मुंगेर 59, समस्तीपुर 42, दरभंगा 35, औरंगाबाद 9, रोहतास में 10, खगड़िया में 38, मधुबनी में 70, गोपालगंज में 64, कटिहार में 63 और सीतामढ़ी में 18 नए मामले सामने आए हैं और अन्य राज्यों से बिहार आए प्रवासियों के 10 नए मामले सामने आए हैं। वहीं राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 18,377 हो गई है। जबकि राज्य में पिछले 24 घंटे में 100,494 सैम्पल की जांच की गई। शनिवार को 82,468 सैंपल की जांच हुई थी। अब तक कुल 6,82,166 मरीज ठीक हुए हैं। बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत बढ़कर 96.67 हो गया है।

You may have missed