PATNA : नव्या परियोजना की सफलता के लिए 12 सदस्ययी कमेटी गठित
पटना। मैत्री गुलमोहर संस्था ने किशोरी और महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण परियोजना नव्या की शुरूआत की है। किशोरी को नारीत्व बनने में नव्या परियोजना सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा प्रदान करेगी। साथ ही गरीब और आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूक एवं नि:शुल्क वैक्सीनेशन उपलब्ध कराएगी। 11 किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है, लेकिन लक्ष्य 1 लाख 10 हजार टीकाकरण का है। नव्या परियोजना को सफल बनाने हेतु 12 सदस्ययी कमेटी बनाई गई है, जिसमें एनसीसी के एडीजी एम इंद्रबालन, एमजेएफ सुषमा अग्रवाल, पद्मश्री डॉ. शांति राय, पद्मश्री डॉ. आरएन सिंह, पद्मश्री डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह, पद्मश्री विमल कुमार जैन, उद्योगपति विजय कुमार किशोरपूरिया, जमशेद अशरफ, डॉ. विजय शंकर सिंह, पटना के पूर्व डीएम संजय कुमार सिंह, डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह, डॉ. एनके पांडे आदि शामिल हैं।


