February 15, 2026

पटना एम्स में कोरोना से झारखंड के एक डॉक्टर समेत 12 मरीजों की मौत

  • 34 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए एडमिट, 46 लोगों ने कोरोना को हराया

फुलवारी शरीफ। बिहार में कोरोना संक्रमण के कारण मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। मौतों के बढ़ते आंकड़ों से लोग सहमे हुए हैं। शुक्रवार को पटना एम्स में पटना, जमुई, गया व झारखंड के एक डॉक्टर समेत 12 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हो गयी, जबकि 34 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों को एडमिट किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा पटना के पॉजिटिव मरीज हैं।
पटना एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक शास्त्रीनगर के 55 वर्षीय पंकज कुमार, जमुई के 29 वर्षीय नीतीश कुमार राय, छेदी टोला के 76 वर्षीय उमेश प्रसाद शर्मा, बोरिंग रोड के 31 वर्षीय अनुराग वर्मा, वभनपुरा की 40 वर्षीय फूलवंती देवी, बिड़ला कालोनी के 85 वर्षीय चंद्रिका प्रसाद, गया की 48 वर्षीय ममता देवी, बाढ़ के 68 वर्षीय नगीना पासवान, गया के 53 वर्षीय मो. खलील, पटना सिटी की 56 वर्षीय सुनीता देवी, धनौत की 55 वर्षीय लालती सिंह जबकि झारखंड के 54 वर्षीय डॉ. मनोज गहलोत की मौत कोरोना से हो गयी है। वहीं एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 34 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है, जिसमें पटना के सबसे ज्यादा 23 लोग समेत जमुई, दरभंगा, सीतामढ़ी, भोजपुर समेत अन्य जिलों के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एम्स में 46 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं शुक्रवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 303 मरीजों का इलाज चल रहा था।

You may have missed