August 28, 2026

केंद्र सरकार का चिराग पासवान को बड़ा झटका, दिल्ली में खाली कराया गया रामविलास पासवान का 12 जनपथ बंगला

दिल्ली। मोदी सरकार ने चिराग पासवान को बड़ा झटका दिया है। बताया जा रहा हैं की दिल्ली में रामविलास पासवान के नाम से आवंटित 12 जनपथ बंगले को खाली करा दिया गया हैं। रामविलास पासवान के निधन के बाद इस बंगले में चिराग अपनी मां के साथ रह रहे थे। इस बंगले को खाली करने के लिए चिराग पासवान को पहले ही नोटिस दिया गया था। इसके बाद बुधवार को बंगला खाली करने की कार्रवाई की गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद उनके नाम से आवंटित 12 जनपथ बंगले को शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले संपदा निदेशालय ने खाली करने का नोटिस जारी किया था।

इसके बाद इस बंगले को खाली करवाने के लिए बुधवार को को कार्रवाई की गयी। यह बंगला करीब 30 साल से पासवान परिवार के पास रहा है और चिराग पासवान अपनी मां के साथ अभी इसी बंगले में रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बंगले को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को आवंटित कर दिया गया है। चिराग पासवान जमुई से सांसद हैं और उनके नाम पर नॉर्थ एवेन्यू में आवास पहले से आवंटित है।

You may have missed