August 26, 2026

पटना एम्स में कोरोना से 11 लोगों की मौत, 11 ने कोरोना को हराया

file photo

  • 20 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए एडमिट

फुलवारी शरीफ। कोरोना संक्रमण के कारण मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को पटना एम्स में पटना, सिवान, रोहतास निवासी समेत 11 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी, जबकि 20 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों को एडमिट किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा पटना के पॉजिटिव मरीज हैं।
एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक, कंकड़बाग के 45 वर्षीय संजय सिंह, कंकड़बाग के 81 वर्षीय हरेन्द्र किशोर सिंह, सिवान के 55 वर्षीय रंगीला प्रसाद, भूतनाथ रोड के 79 वर्षीय अरूण कुमार वर्मा, सिवान के 81 वर्षीय रामनरेश प्रसाद, फुलवारीशरीफ के 57 वर्षीय मो. खालिद अख्तर, खगौल के 65 वर्षीय लालदेव शर्मा, पटना के 44 वर्षीय संजय कुमार, खगौल की 59 वर्षीय वीना वर्मा, दानापुर की 65 वर्षीय ओम शिला देवी जबकि रोहतास के 32 वर्षीय जितेन्द्र प्रसाद गुप्ता की मौत कोरोना से हो गयी है। वहीं एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 20 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है, जिसमें पटना के सबसे ज्यादा 13 लोगों समेत सीतामढ़ी, दरभंगा, उत्तर प्रदेश, शिवहर, औरंगाबाद, समस्तीपुर समेत अन्य जिलों के मरीज शामिल हैं।
इसके अलावा एम्स में 11 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं सोमवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में एडमिट कुल 281 मरीजों का इलाज चल रहा था।

You may have missed