January 26, 2026

1000 घरों तक पहुंचाया आर्सेनिक एल्बम-30

भागलपुर। भाजपा भागलपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अर्जित साश्वत चौबे के सौजन्य एवं मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह के निर्देशन में तिलकामांझी नगर मंडल युवा मोर्चा के तरफ से बढ़ते कोरोना के काल को देखते हुए आर्सेनिक एल्बम-30 इम्यून बूस्टर होमियोपैथी की दवा का घर-घर जाकर वितरण किया एवं लोगों के बीच कोरोना वायरस से कैसे बचें, इस जागरूकता अभियान को भी चलाया।
वार्ड 25 में युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन ठाकुर द्वारा, वार्ड 30 में उपाध्यक्ष अनुज झा द्वारा, वार्ड 27 में महामंत्री रोहित द्वारा, वार्ड 31 में मंत्री अभिषेक रॉय द्वारा, वार्ड 24 में मंत्री अंकित एवं वार्ड 34 में मंत्री कुश द्वारा, वार्ड 26 में युवा मोर्चा मंडल कार्यसमिति सदस्य आदित्य एवं वार्ड 33 में रजत द्वारा घर-घर जाकर इम्यूनिटी बुस्टर का वितरण किया गया। इसके साथ ही युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने अपने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म से सम्पर्क सूत्र भी जारी किया गया जिसके तहत यदि किसी व्यक्ति को इम्यूनिटी बूस्टर चाहिए तो उपलब्ध करा देने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर मंडल अद्यक्ष पंकज सिंह एवं महामंत्री कन्हैया सहाय ने युवा मोर्चा के सदस्यों का हौसला आफजाई किया।

You may have missed