वैशाली में 10 लाख की शराब जब्त; कंटेनर छोड़ तस्कर फरार, उपचालक गिरफ्तार
वैशाली। बिहार के वैशाली जिले के पातेपुर के रमौली कब्रिस्तान के पास गुप्त सूचना के आधार पर पातेपुर थाने की पुलिस ने एक कंटेनर में लोड में 92 कार्टून विदेशी शराब जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 10 लाख बताई जा रही है। वहीं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पातेपुर पुलिस ने रमौली कब्रिस्तान के समीप से एक कंटेनर में लोड विदेशी शराब, एक बाइक को जब्त किया है। वहीं मौके से कंटेनर के उप चालक को गिरफ्तार किया है, जबकि कंटेनर का चालक, बाइक चालक सहित धंधेबाज मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस गिरफ्तार उप चालक से पुछताछ कर रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के रमौली कब्रिस्तान के पास शराब की बड़ी खेप कंटेनर से डिलीवरी करने के लिए लाई गई है।

वही सुचना मिलते ही पुलिस जवानों के साथ उक्त स्थल पर पहुंचे तो पुलिस को देखकर धंधेबाज मौके से भाग निकले। मौके पर से एक कंटेनर, एक बाइक को जब्त कर थाने लाया गया। कंटेनर से करीब 10 लाख से अधिक मूल्य का 92 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुआ। मौके से गिरफ्तार कंटेनर के उप चालक से पुछताछ की जा रही है। वहीं कंटेनर मालिक, बाईक मालिक एवं शराब धंधेबाज को चिन्हित कर पुलिस के स्तर से कार्रवाई की जा रही है। शराब धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस छापेमारी शुरू कर दी है।

