February 15, 2026

हाजीपुर में ज्वेलरी की दुकान से 10 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम

हाजीपुर। बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि वे एक के बाद एक अपराधी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने हाजीपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। इसी कड़ी में हाजीपुर में हथियारबंद अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। पुतुल ज्वेलरी शॉप में घुसकर दिनदहाड़े अपराधियों ने दस लाख के जेवरात लूट लिये और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के बड़ी यूसुफपुर की है। जहां हथियारबंद अपराधियों ने सोने-चांदी की दुकान में घुसकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि अपराधी चार की संख्या में थे जो बाइक से आए हुए थे। बाइक सवार सभी दुकान में घुसे और दुकान के मालिक को पहले बंधक बना लिया और फिर 10 लाख के स्वर्ण आभूषण को लूट लिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और डीआईयू की टीम पहुंची है। फिलहाल इस मामले की छानबीन की जा रही है।

You may have missed