January 29, 2026

हारून नगर की महिलाओं का धरना जारी: कुछ ने किया 24 घंटे का भूख हड़ताल तो कईयों ने रोजा रख सरकार को सद्बुद्धि की मांगी दुआएं

फुलवारी शरीफ। सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ हारूण नगर सेक्टर वन मे चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान गुरूवार को प्रदर्शनकारियों ने 24 घंटे का भूख हड़ताल शुरू किया है। महिलाओं ने सरकार के अड़ियल रवैये से क्षुब्ध होकर भूख हड़ताल का एलान किया है। भूख हडंताल करने वाली महिलाओं मे आइसा, अफरीन, मोना, मुनताशाह, शाजिया आरिफ, फातेमा खातून, निकहत फातमा, शबनम अफरोज, सुमैयया हारूण, अतिया हारूण, वरूणी पूर्वा सहित अशीष कुमार, हुसैन अहमद, सैयद नसीम रिजवी, मुन्नववर अली, शहनवाज कौसर, मो. ताहिर, तसनीम रिजवी आदि प्रमुख हैं। वहीं इसी धरना स्थल पर ही कुछ महिलाओं ने देश में अमन शांति के लिए रोजा रखा और धरना स्थल पर रोजा खोलकर अड़ियल सरकार को सद्बुद्धि देने की दुआएं भी मांगी।
वहीं दूसरी तरह एनआरसी, सीएए, एनपीआर के खिलाफ इसापुर 22 नंबर वार्ड में ग्राम सभा किया गया। भाकपा माले के प्रखंड सचिव गुरूदेव दास ने कहा कि देश के संविधान पर हमला किया गया है, इसको बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस कानून के नाम पर दलित-मुस्लिम पर हमला किया गया है और उनको हर अधिकार वोट देने, राशन, मकान, नौकरी, आरक्षण के अधिकार से वंचित कर रहे हैं। हर हाल में संवैधानिक तरीके से हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि आगामी 25 जनवरी को मानव श्रृंखला 12 बजे से 1 बजे तक होगा और 30 जनवरी को पटना के गांधी मैदान में धरना दिया जाएगा। इसके अलावा 24 फरवरी को विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। सभी लोगों से इसे सफल बनाने की अपील की गयी।

You may have missed