हर घर तक प्रधानमंत्री का पत्र पहुंचाने के लिए युद्धस्तर पर कर रही हूं प्रयास : डॉ. प्रीति

भागलपुर। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. प्रीति शेखर के नेतृत्व एवं ईश्वर नगर मंडल के भाजपा अध्यक्ष शशि मोदी की अध्यक्षता और पूर्व जिलाध्यक्ष नभय चौधरी के संयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र घर-घर संपर्क कर लोगों को सौंपा गया, साथ ही इस मौके पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस मौके पर डॉ. प्रीति ने कहा कि वे लगातार महिलाओं, युवाओं तथा केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के बीच जाकर नरेंद्र मोदी का पत्र वितरित कर रही हैं। उनका लक्ष्य है कि भागलपुर विधानसभा के प्रत्येक वार्ड में हर घर में लोगों को प्रधानमंत्री का पत्र मिले और इसके लिए वह कृत संकल्पित होकर युद्धस्तर पर प्रयासरत हैं।
इस मौके पर कला संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजकिशोर गुप्ता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत गुप्ता, अत्यंत पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार यादव, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र दास, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ साहा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रीता गुप्ता, माहेश्वरी प्रसाद पम्मी, चंदन पांडेय, बब्बन मिश्रा, अभिषेक पिंटू, छाया सिंह, डेजी श्रीवास्तव, रेणु शर्मा, मीरा साह, संजय हरि, अमित साह समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

You may have missed