February 13, 2026

हम से ने स्लम बस्ती में सैंकड़ो लोगों को खिलाया भोजन

फुलवारी शरीफ। हम सेक्युलर नेताओं द्वारा राधे-राधे ग्रुप के युवाओं के साथ मिलकर चलाये जा रहे स्लम बस्ती और गरीबों को खाना खिलाये जाने के अभियान में शनिवार को पूरी-सब्जी और खिचड़ी वितरित किया गया। हम के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रफुल्ल चन्द्रा व महासचिव नीतीश दांगी ने बताया कि खोजा इमली के पास एक सौ हॉकर्स के बीच कच्चा राशन वितरित किया। साथ ही कुरकुरी, कड़ोरी चक, पचौनी टोला आदि स्लम बस्तियों में 700 लोगों को पूरी-सब्जी व खिचड़ी के फूड पैकेट्स और पानी वितरित किया। इसमें गब्बर सिंह, राजेश पोद्दार, रौशन, पवन, प्रशांत सहित राधे-राधे ग्रुप के दर्जनों सदस्यों व हम के कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई ।


वहीं दूसरी तरफ बेउर के हसनपुरा में एक निजी विद्यालय में रूके दरभंगा से कमाने के लिये आये दैनिक मजदूरों को लॉक डाउन में फंस जाने के कारण भूखे गरीब लोगों एवं बाईपास बेउर जेल मोड़ के पास करीब 450 गरीब, बेरोजगार, असहाय, नौजवान, बूढे, बच्चे, महिलाओं के बीच पूरी-सब्जी का भोजन वितरण प्रकाश उर्फ पिकू, मीणा सहाय, देवकी नंदन शर्मा, अधिवक्ता तेज नारायण सिन्हा के सहयोग से किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी बेउर भी मौजूद रहे।

You may have missed