February 17, 2026

स्थानीय समस्याओं को एकत्रित करें कार्यकर्ता, लोजपा लेगी आंदोलन के रूप में : प्रिंस राज

पालीगंज। पटना जिला के पालीगंज प्रखंड के मखदुमचक गावं में रविवार को लोजपा प्रखंड अध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यकर्ता चौपाल संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोजपा प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज ने ग्रामीण चौपाल के माध्यम से पालीगंज विधानसभा के लोजपा-दलित सेना के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट यात्रा के तहत 14 अप्रैल होने वाली महारैली में पटना के गांधी मैदान में पालीगंज विधानसभा से हजारों की संख्या में आकर कार्यक्रम को सफल बनाएं, साथ में उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय समस्याओं को कार्यकर्ता एकत्रित करें, जिसे लोजपा आंदोलन के रूप में लेगी। कार्यक्रम में पटना जिला प्रभारी उपेंद्र यादव, राज्य कार्यकारिणी सदस्य दीनानाथ क्रांति, लोजपा जिला अध्यक्ष चंदन यादव, दलित सेना पटना पश्चिम जिला अध्यक्ष मोहन चौधरी, संगठन सचिव छोटू तिवारी, दलित सेना प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र राम, मो. शाहिद, अली हियात, रामकृपाल पासवान, शिवजनम पासवान, नीतीश पासवान, श्रीकांत पासवान सहित सैकड़ों लोजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

You may have missed