सोरमपुर गांव में वर्षों से बसे महादलित परिवार को उजाड़ने की निंदा
पटना। सीपीएम के केंद्रीय कमिटी सदस्य अरुण मिश्रा और पटना जिला सचिव मनोज कुमार चंद्रवंशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पटना जिला के फुलवारी प्रखंड के सोरमपुर गांव में वर्षों से बसे सैकड़ों दलित परिवारों को उजाड़ दिया गया। अभी लॉक डॉउन के समय गरीबों का रोजगार बंद है, राशन नहीं मिलने के कारण इन लोगों का जीवन संकट में है तो दूसरी तरफ पटना जिला प्रशासन महादलितों के घरों को ध्वस्त कर अपना गरीब विरोधी नीति उजागर कर रही है। सरकार पूंजीपतियों को हरसंभव सहायता दे रही है और गरीबों पर दमन का रास्ता अपना रही है। पार्टी सरकार से मांग करती है ध्वस्त किए गए घरों को अविलंब बनाया जाये तथा स्थानीय फुलवारी प्रशासन के पदाधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील किया है कि सरकार की गरीब, महादलित परिवार पर दमन के खिलाफ विरोध प्रकट करें।


