सोनपुर एवं परमानंदपुर स्टेशनों के बीच लो हाइट सब-वे का लोकार्पण, लाखों लोग होंगे लाभान्वित
हाजीपुर। सोनपुर मंडल के सोनपुर एवं परमानंदपुर स्टेशनों के मध्य अवस्थित समपार संख्या 3 ए स्पेशल के बदले लो हाइट सब-वे का लोकार्पण मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पटना-छपरा मुख्य सड़क मार्ग से जेपी सेतु की ओर सुगमतापूर्वक आने-जाने के लिए सोनपुर एवं परमानंदपुर स्टेशनों के मध्य अवस्थित समपार संख्या 3-ए स्पेशल के बदले लो हाइट सब वे निर्माण की गई है, इससे लाखों लोग लाभान्वित होंगे। सोनपुर के विधायक रामानुज प्रसाद ने सोनपुर रेल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों की यह पुरानी मांग थी, जिसे आज पूरा कर लिया गया है। विदित हो कि 4 मीटर लंबी इस सब-वे के निर्माण में लगभग 4 करोड़ रुपए की लागत आई है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर अनिल कुमार गुप्ता एवं अन्य सभी वरीय अधिकारी उपस्थित थे।


