सुशील मोदी द्वारा आनलाइन चुनाव कराने का बयान जनतंत्र विरोधी
पटना। सीपीआई (एम) राज्य सचिव अवधेश कुमार ने कहा कि बिहार और देश के दूसरे हिस्सों में “आनलाइन’ चुनाव कराने की बात, जनतांत्रिक प्रक्रिया पर कुठाराघात और जन इच्छा को भाजपा और उसके सहयोगी दलों के पक्ष में बदलने की आपराधिक साजिश है। उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी द्वारा ऐसे समय में यह बात उठाई गई है, जबकि केन्द्र से लेकर राज्य सरकारों द्वारा कोराना महामारी और राज्य के लाखों प्रवासी मजदूरों और किसानों की दयनीय स्थितियों से निबटने में उनकी विफलता और संवेदनहीनता जगजाहिर हो चुकी है।
आज जब बिहार के मजदूर, किसान, रोजी-रोटी की मांग कर रहे हैं, उस समय “आन लाइन” चुनाव की मांग करना असली मुद्दों से ध्यान हटाने और भाजपा की जनतंत्र विरोधी साजिÞश को उजागर करता है। पार्टी राज्य के वामपंथी एवं सभी विपक्षी दलों तथा आम जनतांत्रिक शक्तियों से अपील करती है कि वे भाजपा द्वारा आॅनलाइन चुनाव कराने की साजिश के खिलाफ एकजुट होकर इसका प्रतिरोध करें।


