सुल्तानगंज विस क्षेत्र में अनवरत चलाया जा रहा पीएम पत्र का वितरण कार्यक्रम

भागलपुर। सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में महा जनसंपर्क अभियान बड़ी तेजी से चल रहा है, जिसके तहत हर एक भाजपा कार्यकर्ता अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। कार्यकर्ता अनवरत धूप-छांव की परवाह किए बगैर पीएम के पत्र को जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार उक्त कार्यक्रम पूरे विधानसभा क्षेत्र में चलाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता घूम-घूम कर नरेंद्र मोदी के 6 वर्षों के कार्यकाल का लेखा-जोखा पेश कर रहे हैं। उक्त बातें सोमवार को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह जिला भाजपा के उपाध्यक्ष पवन मिश्रा ने कही।
उन्होंने कहा कि पूरे जोश के साथ कार्यकर्ता कार्य में डटे हुए हैं। इधर नगर क्षेत्र में नगर अध्यक्ष नवीन कुमार बन्नी अपनी टीम के साथ पीएम के पत्र का वितरण लगातार कर रहे हैं। वहीं उत्तरी मंडल में मंडल अध्यक्ष कुमार मंगलम, मंडल महामंत्री प्रवीण मिश्रा, युवा अध्यक्ष उमंग सिंह, मनोरंजन मिश्रा, कन्हैया झा सहित विभिन्न कार्यकर्ता घूम-घूम कर पीएम के पत्र का वितरण कर रहे हैं। दक्षिणी क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष अंशुमन मिश्रा मंडल महामंत्री सह वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हर्षनाथ मिश्रा, युवा मंडल अध्यक्ष सत्यम मिश्रा, शाहकुंड में मंडल अध्यक्ष रोबिन सिंह सजोर में मंडल महामंत्री मनोज झा, युवा मोर्चा अध्यक्ष निवेदन भट्ट, मंत्री अमर झा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी घूम-घूमकर पीएम के पत्र का वितरण लगातार कर रहे है ।इधर सोमवार को भी शाहाबाद क्षेत्र में भाजपा के युवा कार्यकतार्ओं ने घूम-घूम कर पीएम के पत्र का वितरण किया।
