सीतामढ़ी : दो दिनों से लापता युवक का शव बरामद
सीतामढ़ी। दो दिनों से लापता युवक का शव खेत में मिलने से बिहार के सीतामढ़ी जिला के सिंगियाही गांव में कोहराम मच गया। शव की पहचान सिंगियाही गांव निवासी मो. मंजूर के 15 वर्षीय पुत्र इंजमामुल हक के रूप में हुई है। सूचना पाकर पुपरी थाने की पुलिस लाश को खेत से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया में लग गयी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मामला पुपरी थाना के सिंगियाही गांव का है।
झांझीहट पंचायत के सरपंच ने बताया कि इंजमामुल हक दो दिनों से घर से गायब था। इस मामले में पुपरी थाने में गुमशुदगी का आवेदन भी दिया गया था। शनिवार शाम में बच्चों ने उसके शव को खेत में देख कर शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों को शक है कि किसी ने उसे मार कर लाश को खेत मे फेंक दिया है।


