February 21, 2026

सीतामढ़ी : दहशत में शिक्षक का परिवार, डीएम और एसपी से लगाया सुरक्षा की गुहार

सीतामढ़ी। सुशासन की सरकार में भी लोग दहशत में जीने को मजबूर हैं। पुलिस थाने में मामला दर्ज कराने के बाद भी सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं हो पा रहा है। थक हार कर पूरा परिवार डीएम और एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाने समाहरणालय पहुंचा। अब देखना यह है कि डीएम दहशत में जी रहे परिवार को कितना हद तक मदद कर पाती हैं। मामला बाजपट्टी थाने के बनगांव दक्षिणी पंचायत के वार्ड 1 का है।
बता दें कि वार्ड एक की मीरा देवी की सास शिक्षिका थी। नौकरी में ही मौत हो जाने के बाद उसके परिवार को 16 लाख रुपया मिला। बाद में मीरा देवी के पति को अनुकंपा पर नौकरी मिली। इस बीच गांव के ही ललन झा द्वारा उस से बतौर रंगदारी 5 लाख रुपए की मांग की जाने लगी। नहीं देने की हालत में उसे तरह-तरह धमकियां भी दी जा रही है। उसकी पुत्री मीना कुमारी को भी प्रताड़ित किया जा रहा है। पहले तो उसने इस बाबत बाजपट्टी थाने में आवेदन दिया। जब कोई असर नहीं दिखा तो सीधा समाहरणालय सीतामढ़ी पहुंच गई और डीएम और एसपी से मिल कर आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है।

You may have missed