सीतामढ़ी : नदी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत
सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर पश्चिम माईबाबा मंदिर के पास रेेेलवे पुल के पास लाल बकेया नदी के उफनते पानी में नहाने के दौरान डूबने से दो सहोदर भाई की मौत हो गयी है। मौके पर सहायक अवर निरीक्षक चन्द्रशेखर सिंह एवं रंजीत कुमार पहुंच कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है।


मिली जानकारी के अनुसार, बर्फ फैक्ट्री रोड निवासी अजय साह के पुत्र ऋतिक कुमार-12 वर्ष, रोहन कुमार-8 वर्ष, गुड्डू साह के 10 वर्षीय पुत्र सागर कुमार और 14 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार घूमने के लिए अशोगी पोखड़िया टोला होकर रिंग बांध को पार कर चचरी होकर लालबकैया नदी की ओर जाना चाह रहा था, तभी चारों बच्चे वहीं पर माईबाबा पुल के पास लालबकेया नदी के उफने पानी में स्नान करने लगे और अचानक गहरे पानी में चला गया, जिससे दो बच्चे की मौत हो गईं लेकिन सागर व रोहित बच निकला। लेकिन ऋतिक व उसका सहोदर भाई रोहन पानी में डूब गया। बचे हुए दोनों बच्चों के शोर पर लोग जुटकर डूबे हुए दोनों बच्चों को निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज को ले गए, जहां चिकित्सक ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। शव को घर पहुंचते ही दादा- बृजनन्दन साह, दादी- शारदा देवी, पिता- अजय साह, मां- संजू देवी सहित अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। इधर इस घटना की सूचना मिलते ही रीगा विधायक अमित कुमार टुन्ना सदर अस्पताल स्थित पोसटमॉर्टम स्थल पहुंचे और पीड़ित परिजनों को दुख कि इस घड़ी में उन परिवारों को धीरज रखने की हिम्मत दी, साथ ही हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया।

