February 16, 2026

सीएम नीतीश ने भूटान नरेश एवं भूटान के पीएम से मिले शुभकामनाओं पर जताया आभार

PTI4_24_2017_000164A

पटना। भूटान नरेश महामहिम जिग्मे खेसर और भूटान के प्रधानमंत्री डॉ. लोतेय त्शेरिंग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पुन: बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनायें दी है। वहीं सीएम नीतीश ने उनके द्वारा दी गयी बधाई एवं शुभकामनाओं के लिए आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है।
अपने बधाई पत्र में भूटान नरेश महामहिम जिग्मे खेसर ने बिहार विधानसभा चुनाव में जीत की सफलता पर मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई देते हुये उनकी निरंतर सफलता, स्वस्थ एवं सुखी जीवन की मंगलकामना की है। उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि निकटतम पड़ोसी होने के कारण भूटान के लोगों के लिये बिहार काफी महत्वपूर्ण है। बुद्धिज्म के कारण भूटान और बिहार का परस्पर जुड़ाव है। भूटान के निवासी बिहार के लोगों की खुशहाली एवं उनकी प्रगति की कामना निरंतर करते रहेंगे। भूटान नरेश ने कहा कि नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार नित नई ऊंचाईयों को प्राप्त करेगा और शांति, विकास एवं समृद्धि का नया आयाम स्थापित करेगा।
वहीं प्रधानमंत्री डॉ. लोतेय त्शेरिंग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चौथी बार मुख्यमंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनायें देते हुये कहा कि आपकी जीत बिहार के लोगों में आपके प्रति विश्वास एवं भरोसे को प्रदर्शित करता है।
सीएम नीतीश ने भूटान नरेश महामहिम जिग्मे खेसर एवं प्रधानमंत्री डॉ. लोतेय त्शेरिंग को उनके द्वारा दी गयी बधाई एवं शुभकामनाओं के लिए आभार जताते हुए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि आपकी शुभकामनाओं से बिहार के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में सहयोग मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार के विकास से क्षेत्र में शांति एवं समृद्धि बढ़ेगी और इससे भारत एवं भूटान के परस्पर द्विपक्षीय संबंधों को भी और मजबूती मिलेगी।

You may have missed