सीएम नीतीश ने जल जीवन हरियाली के रास्ते रचा इतिहास: रंजीत झा

पटना। युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव सह राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रंजीत कुमार झा ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई तथा उनके ड्रीम प्रोजेक्ट जल-जीवन-हरियाली मिशन को सराहते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को समाज के साथ-साथ पर्यावरण को लेकर भी बड़ी चिंता हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में जब सूखा और बाढ़ से त्रासदी की समस्या बढ़ने लगी तो मुख्यमंत्री ने जल जीवन हरियाली कार्यक्रम की शुरूआत की। श्री झा ने कहा कि नीतीश सरकार में बिहार में हरित आवरण को बढ़ाने का निश्चय किया गया, जो कि बेहद स्वागतयोग्य फैसला साबित हो रहा है।
श्री झा ने कहा कि नीतीश सरकार देश के सामने बिहार की चहुंमुखी विकास कर इतिहास रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज और परिवार को बचाने के लिए नशाबंदी का मामला हो या सात निश्चय का, नीतीश कुमार ने यह स्पष्ट किया है कि सत्ता नहीं बल्कि समाज का सर्वांगीण विकास ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा की नीतीश कुमार के जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम से बिहार ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक हुए हैं और इसका लाभ जन-जन के जीवन को प्रभावित करेगा।

You may have missed