December 8, 2025

सीएम नीतीश ने जन प्रतिनिधियों को दिया गांव-घर तक जागरुकता अभियान चलाने का निर्देश

फतुहा। बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रखंड परिसर के सभागार भवन में कोरोना संकट काल के बीच मास्क प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों को जन संदेश दिया। जन संदेश कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ने मास्क के प्रयोग के लिए गांव-गांव व घर-घर तक जागरुकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। साथ ही अधिकारियों को स्थानीय तौर पर अधिक से अधिक मास्क उत्पादन पर जोड़ देने का निर्देश दिया। उन्होंने सूबे में बढ़ती कोरोना संक्रमण पर भी चिंता जताई तथा लोगों को सचेत रहने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि सूबे में ज्यादा से ज्यादा पीड़ित लोग ठीक होकर घर लौट रहे हैं जो बिहार के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कोरोना के जंग से लड़ने वाले को बधाई भी दी है। मौके पर बीडीओ मृत्युंजय कुमार, सीओ अनीता भारती, नगर परिषद् कार्यपालक पदाधिकारी कपिलदेव प्रसाद, जीविका के प्रखंड परियोजना पदाधिकारी राजेश कुमार के साथ-साथ प्रखंड क्षेत्र के बहुत सारे जन प्रतिनिधि मौजूद थे।

You may have missed