January 26, 2026

सीएम नीतीश के शासनकाल में महिला सशक्तिकरण का मिसाल बना बिहार : अशोक चौधरी

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में महिला सशक्तिकरण का मिसाल बना बिहार! ये मंगलवार को वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने कही। डॉ. चौधरी वर्चुअल सम्मेलन के 11वें दिन दरौंदा, मांझी, मढौरा, सिकटी, कोचाधामन एवं पूर्णिया विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सत्ता में आने के बाद सबसे पहले महिलाओं को समाज के मुख्यधारा में लाने का काम किया। बिहार राज्य में लड़कियां सिर्फ 30 से 33% के आसपास स्कूलों में आती थी और छठे क्लास के बाद स्कूल नहीं जाती थी, सीएम नीतीश ने सत्ता में आने के बाद लड़कियों के लिए पोशाक और साईकिल योजना की शुरूआत की और यही कारण है कि आज मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले लड़कियों की संख्या 50% हो गयी है।
श्री चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं को राजनीतिक रूप से सबल बनाने के लिए पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था की और आज मुखिया, प्रमुख, जिला-परिषद के पदों पर महिलाएं काबिज हुई। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अपने शासनकाल में किशनगंज में अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के लिए जमीन, कृषि संस्थान की स्थापना, पूर्णिया में मदरसा का क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना, अल्पसंख्यक बच्चियों के लिए हुनर योजना जैसी कई जनकल्याणकारी काम किये।

You may have missed