सीएम नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट पर लालू-राबड़ी ने दागे करारे सवाल, देखिए इस पर क्या कहा
पटना। बिहार में रविवार को सीएम नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट जल जीवन हरियाली को लेकर होने वाले मानव श्रृंखला पर राजद सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव एवं उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने करारे सवाल दागे हैं। बता दें इस मानव श्रृंखला को ऐतिहासिक बनाने के लिए बिहार सरकार के मंत्री से लेकर अफसर तक एड़ी-चोटी एक किए हुए हैं। सरकारी स्तर पर फुलप्रूफ तैयारी की गई है। खुद सीएम नीतीश कुमार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं लालू-राबड़ी ने इस पर सवाल दागे। लालू यादव और राबड़ी देवी ने मानव श्रृंखला के बहाने शनिवार को अलग-अलग ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया।

नीतीश कुमार की कुशासनी शृंखला:
👇🏼
पहले ग़लत किया
👇🏼
फिर ख़राब किया
👇🏼
फिर बर्बाद किया
👇🏼
फिर तबाह किया
👇🏼
फिर नाश किया
👇🏼
फिर सत्यानाश किया
👇🏼
फिर सर्वनाश किया
👇🏼ऐ नीतीश, सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द कर, शिक्षकों का मानदेय खाकर, कर्मचारियों पर धौंस दिखाकर तूने ये क्या किया?
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) January 17, 2020
लालू ने दागे सवाल
राजद सुप्रीमो लालू यादव ने ट्वीट कर जल जीवन हरियाली के नाम पर सीएम नीतीश के अभियान को नौटंकी बताया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- ‘जल-जीवन-हरियाली की नौटंकी करने वाला पहले यह बतावें किसके संरक्षण में विगत 15 वर्ष में बिहार के कुआं, आहार, नहर, पईन, पोखर व तालाबों का अतिक्रमण कर बर्बाद किया गया? जंगलों को किसने कटवाया? तटबंध का पैसा कौन चूहा खाया? कथित पौधारोपण का करोड़ों का बजट कौन भूत लूटा? इनका दोषी कौन?’
CM नीतीश जी ने शराबबंदी पर श्रृंखला की थी हमने समर्थन भी किया था। लेकिन क्या उससे शराब बंद हुई? नहीं ना?
बाल विवाह और दहेज पर भी करोड़ों खर्च कर मानव शृंखला बनाई? क्या हुआ? अब सीएम ने इनका ज़िक्र करना भी छोड़ दिया है। अब एक और श्रृंखला की नौटंकी? क्यों ग़रीबों का हक़ खा रहे है?
— Rabri Devi (@RabriDeviRJD) January 18, 2020
राबड़ी के तीखें कटाक्ष
दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी सीएम नीतीश पर मानव श्रृंखला के बहाने हमला बोला। उन्होंने उदाहरण के रूप में शराबबंदी की विफलता को गिनाया है। राबड़ी ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘सीएम नीतीश जी ने शराबबंदी पर श्रृंखला की थी, हमने समर्थन भी किया था। लेकिन क्या उससे शराब बंद हुई? नहीं ना?’ राबड़ी ने इसी ट्वीट में आगे लिखा- ‘बाल विवाह और दहेज पर भी करोड़ों खर्च कर मानव श्रृंखला बनाई? क्या हुआ? अब सीएम ने इनका जिÞक्र करना भी छोड़ दिया है। अब एक और श्रृंखला की नौटंकी? क्यों गरीबों का हक खा रहे हैं?
गौरतलब है कि बिहार में 19 जनवरी को मानव श्रृंखला बनेगी। इसके लिए सरकार स्तर पर जोरदार तैयारी की गई है। इसे लेकर पूरे बिहार में 17 लाख नारे लिखे गए हैं। इस पर खुद नीतीश कुमार नजर रखे हए हैं।

