सीएम नीतीश के गृह क्षेत्र में कोरोना की दस्तक, चार और मिले, आंकड़ा पहुंचा 589
पटना। लॉक डाउन-3 के दौरान बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से फिर बढ़ी है। शनिवार को अब तक 9 नये मामले सामने आए हैं। जिसके बाद बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 589 हो गई है। अभी 4 नये मामले सामने आए हैं। जिसमें दो नालंदा, एक सिवान और एक अरवल जिले का है, से सभी पुरूष हैं और इनकी उम्र क्रमश: 42, 24, 24, 35 है। स्वास्थ्य विभाग ने अपने चौथे मेडिकल बुलेटिन में बताया है कि अभी 4 नये मामले सामने आए हैं। जिसमें दो नालंदा के एकंगर सराय और सीएम नीतीश के गृह क्षेत्र हरनौत के हैं, वहीं एक सिवान के बड़हरिया और एक अरवल जिले के कुर्था का है।

#BiharFightsCorona 4th update of the day.4 more covid-19 +ve cases in bihar taking the total to 589.the details are as follows.migrant persons from other state.we are ascertaining their further infection trail. pic.twitter.com/uaQqGLDUzX
— Sanjay Kumar (@sanjayjavin) May 9, 2020
बता दें इसके पहले मुजफ्फरपुर के मुसहरी में एक साथ तीन पुरूष कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं अरवल के चामंडी और सिदरामपुर से 2 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसके बाद मरीजों की संख्या 585 हो गई थी। बता दें बिहार में कोरोना वायरस से 5 की मौत हो चुकी है। वहीं बिहार के 38 में से 37 जिले कोरोना की चपेट में आ गए हैं। मुजफ्फरपुर के मुसहरी में एक साथ तीन पुरूष कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनकी उम्र 14, 31, 22 है। वहीं बिहार में अब तक 318 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं। अब तक 31552 लोगों की जांच की गई है।

