February 21, 2026

PATNA : साइकिल दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग, 8 से 10 लाख का नुकसान

फुलवारी शरीफ। फुलवारी शरीफ में पटना-खगौल मुख्य मार्ग पर स्थित मिल्लत कॉलोनी मोड़ के समीप सिटी साइकिल दुकान में रविवार की सुबह अचानक आग लग गई और देखते देखते धू-धू कर दुकान में रखा सामान जलने लगा। दुकान से आग की लपटें और धुआं गुब्बार उठता देख इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में घटना की की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची तीन दमकल गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। इस अगलगी में करीब 8 से 10 लाख रूपये का नुकसान बताया जा रहा है।

दुकानदार मो. नेहाल अख्तर ने बताया कि दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है, जिसमें दुकान में रखा लाखों का माल जलकर राख हो गया। इस अगलगी में उनका लगभग 10 लाख का नुकसान हुआ है।

You may have missed