समर्थकों के साथ जनतांत्रिक विकास पार्टी में शामिल हुईं जाप नेत्री ज्योति चंद्रवंशी
पटना। जनतांत्रिक विकास पार्टी कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जाप नेत्री ज्योति चंद्रवंशी अपने समर्थकों के साथ जविपा में शामिल हुई। उन्हें पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बिंदेश्वरी सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनके साथ बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजसेवी सुशील कुमार सिंह ने भी अपने साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान ज्योति चंद्रवंशी ने कहा कि जविपा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार महिला सशक्तिकरण के लिए काफी काम किया है। महिलाओं के लिए वे आगे बढ़कर काम करते हैं। इसलिए हमने उनके साथ चलने का निर्णय लिया। जनतांत्रिक विकास पार्टी में सोनी देवी, रेखा देवी, पूनम देवी, उषा देवी, पानव देवी, कुसुम देवी, छोटी देवी, आशा देवी, किरण देवी, पार्वती देवी, सहजनी देवी, शामा देवी, विमला देवी, सुखली देवी, शैलेन्द्र कुमार, प्रवीण कुमार, गणेश प्रसाद सिंह राजकुमार, विकी कुमार, राजीव कुमार समेत अन्य लोग शामिल हुए, जिनका स्वागत करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय मिश्रा ने सभी का पार्टी में अभिवादन करते हुए स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस डबल इंजन की सरकार ने आमजनों के जीवन को तबाह करके रखा है। महगांई चरम सीमा पर है, महिलाओं की सुरक्षा का स्तर एकदम गिर गया है। हम सभी को एक साथ आकर इस सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की जरूरत है।


