February 12, 2026

सतुआनी पर गंगा नहाने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

फतुहा। सतुआनी पर लॉकडाउन में गंगा स्नान करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पांच नामजद तथा 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। यह प्राथमिकी वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर फतुहा पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर कुछ लोगों की पहचान करते हुए की है। इस प्राथमिकी के बाद गंगा स्नान करने वालों में प्रशासन का दहशत व्याप्त है।
बता दें मंगलवार को सतुआनी के अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए गंगा घाट पर पहुंचे थे। इस दौरान लोग न तो लॉक डाउन मानने को तैयार थे और न ही घाट पर सोशल डिस्टेंस बनाने को तैयार थे। सभी गंगा स्नान करने में व्यस्त थे। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस गंगा घाट पर पहुंची तो गंगा स्नान करने वालों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

You may have missed