संतोष शर्मा और विक्रम पोद्दार हत्याकांड की हो न्यायिक जांच, लोजपा (से) ने मनाया काला दिवस
पटना। लोजपा (सेक्यूलर) द्वारा ठाकुर संतोष शर्मा और विक्रम पोद्दार हत्याकांड की न्यायिक जांच कराने के लिए चलाये जा रहे आंदोलन के तीसरे चरण में पूरे बिहार में पार्टी के सभी जिला व प्रखंड मुख्यालय पर काला दिवस मनाया गया। इसी क्रम में पटना में पार्टी के प्रधान कार्यालय में लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मुंह और हाथ, बांह पर काली पट्टी बांध कर काला दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजपा (से) केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष ललन पासवान ने किया। कार्यक्रम मे उपस्थित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सत्यानंद शर्मा ने कहा कि संतोष शर्मा और विक्रम पोद्दार की हत्या की न्यायिक जांच कराने के लिए जो पार्टी ने आंदोलन चलाया और प्रथम चरण में उपवास एवं भूख हड़ताल, दूसरे चरण में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सर्वोच्चय न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एंव मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष को एक लाख पत्र लिखा, वहीं शनिवार को आंदोलन के तीसरे चरण में पूरे बिहार में काला दिवस मनाया गया। आंदोलन के माध्यम से सरकार को संतोष शर्मा और विक्रम पोद्दार हत्याकांड की न्यायिक जांच पटना हाईकोर्ट के न्यायाधीश से कराने की मांग की गई, नहीं तो लॉक डाउन के बाद सड़कों पर निर्णायक आंदोलन का पार्टी शंखनाद करेगी। कार्यक्रम को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं मुख्य प्रवक्ता विष्णु पासवान, केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष ललन पासवान, युवा लोजपा(से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान, सैनिक प्रकोष्ट के अध्यक्ष कैप्टन सिकंदर शर्मा, शिक्षक प्रकोष्ट के अध्यक्ष प्रो. रामप्रवेश यादव, उमेश शर्मा एवं शंभू शर्मा ने भाग लिया।
वहीं विष्णु पासवान ने बताया कि पार्टी कार्यालय को प्राप्त सूचना के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष रामभरोस शर्मा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय शंकर सिंह-समस्तीपुर, सुमन कुमार शर्मा-भागलपुर, कुमार योगेंद्र प्रताप-नवादा, जितेंद्र पासवान-गया, धनंजय शर्मा-रोहतास, अलवेला राय- छपरा, जानेश्वर शर्मा-मधेपुरा, आमोद कुमार-बेगूसराय, संजय शर्मा-भभुआ, रामटहल महतो-आरा सहित अनेकों जिला में काला दिवस मनाया गया।


