February 15, 2026

BIHAR : शुक्रवार को धुंध के साथ होगी सुबह, सुबह-शाम रहेगी ठंढ

पटना। बिहार में ठंढ ने दस्तक दे दी है, लोग अब गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। तेजी से बदलते मौसम का प्रभाव अब सूर्योदय पर भी पड़ेगा। शुक्रवार को धुंध के साथ सुबह होगी। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 11.2 डिग्री रहा। हालांकि रात में सुपौल सबसे गर्म था यहां न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को पटना में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु में चक्रवाती हवा निवार का भी बिहार के मौसम पर असर पड़ रहा है। निवार का प्रभाव बिहार, झारखंड के साथ उत्तर प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों में दिखाई पड़ेगा। आने वाले 72 घंटे में दिन के तापमान में कमी तो रात में पारा बढ़ने का अंदेशा है। इससे मध्य रात्रि तक हल्की गर्मी का एहसास होगा, जबकि सुबह के दौरान मौसम पूर्व की तरह ही रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के 38 जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री कम रहा है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का असर देश के मैदानी क्षेत्रों में दिखाई दे रहा है, जिससे शाम होते ही ठंड का एहसास हो रहा है। दिसंबर के प्रथम सप्ताह में रात के साथ ही दिन में भी ठंड बढ़ने का अनुमान है।

You may have missed