February 20, 2026

PATNA : शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर रालोसपा ने निकाला मशाल जुलूस

पालीगंज। पटना के पालीगंज बाजार में रालोसपा कार्यकर्ताओं ने शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर मशाल जुलूस निकाला। गुरुवार की शाम दुलहिन बाजार में रालोसपा कार्यकर्ताओ ने अपने हाथों में मशाल जुलूस लेकर पूरे बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान शिक्षा प्रणाली में सुधार करने की मांग को लेकर मतदाताओं को जागरूक करते हुए “बटन दबाने का एक आधार, शिक्षा और रोजगार” का नारा लगा रहे थे। वहीं जुलूस का नेतृत्व पालीगंज रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने किया।
मौके पर रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विद्यासागर, युवा प्रदेश सचिव ज्वाला स्वरूप, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, प्रतीक कुमार, अशोक कुमार, राजीव रंजन, युवा प्रखण्ड अध्यक्ष सीटू बर्मा के अलावे अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

You may have missed