शहीद छह जवानों के लिए एक एक करोड़ की सम्मान राशि देने की घोषणा करे बिहार सरकार
वैशाली के शहीद सैनिक जय कुमार सिंह के गांव पहुंचे आप नेता

पटना। आम आदमी पार्टी बिहार की राज्य स्तरीय टीम मंगलवार को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार की अगुवाई में वैशाली जिले के जमदाहा के शहीद जवान जय कुमार सिंह के पैतृक गांव पहुंची। जहां आप नेताओं ने बिहार रेजीमेंट के शहीद जवान जय कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
मनोज कुमार ने कहा है कि बिहार सरकार द्वारा घोषित मात्र 33 लाख की सहायता राशि की घोषणा पर नाराजगी जताते हुए कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार अपने राज्य में ड्यूटी के दौरान एक सिपाही की मृत्यु पर भी एक करोड़ की सम्मान राशि की सहायता उनके परिजनों को प्रदान करती है। लिहाजा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिल्ली सरकार की तर्ज पर बिहार के सभी शहीदों के लिए एक करोड़ की अतिरिक्त सम्मान सहायता राशि की घोषणा तुरंत कर एक महीने के अंदर भुगतान करना चाहिए।
मौके पर मौजूद प्रवक्ता डॉ. शशिकांत ने सभी छह: शहीद जवानों के पत्नी और बच्चों को पटना में रहने के लिए मुफ्त आवास की व्यवस्था के साथ-साथ उनके बच्चों के लिए मुफ्त उच्च स्तरीय शिक्षा की व्यवस्था मुहैया करवाने की मांग बिहार सरकार से की है। मनोज कुमार के साथ शहीद जवान जय कुमार सिंह के पैतृक आवास जमदाहा पहुंचने वाले नेताओं में वार्ड पंच अध्यक्ष अरविंद कुमार पंकज, डॉ. सुमन उर्फ चंचल सुमन, मनोज साह, प्रदीप कुमार सोनी, डॉ. सुमन सिन्हा, मुंद्रिका सिंह, राजकुमार यादव, जय प्रकाश सिंह, रवि कुमार, शिव नारायण सिंह आदि शामिल थे।

