January 29, 2026

BREAKING NEWS : वैशाली जेल में फायरिंग, कैदी जख्मी, मची अफरातफरी

वैशाली। बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। अब अतिसुरक्षित जेल के अंदर भी गोलीबारी होने लगी है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार, हाजीपुर मंडल जेल में गोलीबारी की घटना हुई है। गोलीबारी की इस घटना में एक कैदी के जख्मी होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, जेल के अधिकारी इस संबंध में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। सुरक्षित माने जाने वाले जेल में गोलीबारी की घटना घटना से अफरातफरी मच गई है। बताया जाता है कि मनीष कुमार नामक एक कैदी घटना में जख्मी हुआ है। घायल कैदी को लाने के लिए जेल के अंदर एंबुलेंस गया हुआ है। वहीं वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बताया जाता है कि एंबुलेंस के बाद जेल के अंदर वैशाली के सिविल सर्जन के नेतृत्व में मेडिकल टीम गई है। वैशाली के जेल आइजी, डीएम एवं एसपी समेत कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी पहुंच चुके हैं। जेल के अंदर से कुछ भी अधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही है। सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी जेल के अंदर ही मौजूद हैं। इसके अलावा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल को जेल के अंदर भेजा गया है। सूत्रों की मानें तो जेल के अंदर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया है।

You may have missed