February 12, 2026

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हो कक्षा का संचालन : छात्र जदयू

पटना। छात्र जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं टीपीएस कॉलेज छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अंकित तिवारी ने बताया कि टीपीएस कॉलेज के इतिहास विभाग में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा नियमित रूप से कक्षा का संचालन हो रहा है, इसके लिए उन्होंने महाविद्यालय के इतिहास विभाग के शिक्षक को धन्यवाद दिया है साथ ही उन्होंने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति से मांग की है कि विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा कक्षा का संचालन किया जाय ताकि इस कोरोना महामारी में जो पढ़ाई का नुकसान छात्रों को हुआ है, उससे भरपाई की जा सके। वहीं अंकित ने बताया कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद छात्रों को विशेष कक्षा भी दी जानी चाहिए, साथ ही महाविद्यालयों को अपने छात्रों के लिए कॉउंसलिंग की भी व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि छात्र जदयू के द्वारा ई-कंटेंट मैटेरियल उपलब्ध करवाया जा रहा है, उसी तरह विश्वविद्यालय को भी छात्रहित मे कदम उठाना चहिए।

You may have missed