February 15, 2026

विभिन्न दलों के नेताओं ने रामविलास पासवान के निधन पर जताया शोक

फुलवारी शरीफ। केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन पर विभिन्न दलों के नेताओं ने गहरा शोक जताया है। बेलदारी चक के राजद नेता द्वारिक पासवान, हम के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रफुल्ल चन्द्रा, प्रदेश महासचिव नीतीश कुमार दांगी, राजेश्वर मांझी, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष दशरथ पासवान सहित अन्य ने स्व. पासवान के जीवन को देश के दलित, शोषित, पीड़ित समाज के लिए बड़ी क्षति बताया। नेताओं ने कहा कि सदैव गरीब और वंचित वर्ग के कल्याण व अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले स्व. रामविलास पासवान की जगह कोई नहीं ले सकता।

You may have missed