September 17, 2025

विनोद कुमार दुबे उर्फ गुड्डू इंजीनियर बने बिहार जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव

सासाराम। बिहार प्रदेश जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामचरित्र प्रसाद ने सासाराम के फजलगंज निवासी विनोद कुमार दुबे उर्फ गुड्डू इंजीनियर को प्रदेश जदयू के तकनीकी प्रकोष्ठ का महासचिव मनोनीत किया है। विनोद कुमार दुबे उर्फ गुड्डू इंजीनियर लंबे अरसे से समाजसेवा तथा राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े रहे हैं।
उनके मनोनयन के बाद तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामचरित्र प्रसाद ने कहा कि विनोद कुमार दुबे की कार्यकुशलता और पार्टी के प्रति निष्ठा एवं वफादारी को देखते हुए उन्हें यह पद तथा दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि वे आशा करते हैं कि विनोद कुमार दुबे उर्फ गुड्डू इंजीनियर पार्टी के बेहतरी के लिए बेहतर कार्य करेंगे। इस संबंध में तकनीकी प्रकोष्ठ के नवमनोनीत महासचिव विनोद कुमार दुबे उर्फ गुड्डू इंजीनियर ने कहा कि जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ का गठन सरकार के योजनाओं का आम जनों तक प्रचार-प्रसार के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका वे भली-भांति निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे जनहित के सभी योजनाओं को आम लोगों के बीच भली-भांति प्रसार के लिए अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आशातीत सफलता की ओर अग्रसर है।

You may have missed