विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियो को दिए निर्देश

फुलवारी शरीफ। फतुहा विधायक डॉ. रामानन्द यादव ने संपतचक प्रखंड के पंचायत- कनौजी कछुआरा, ग्राम-शेखपुरा एवं भेलवारा दरियापुर के ग्राम-पिपरा, खैराटाली, सैदानीचक, दरियापुर, भेलवारा, भेलवारा मुसहरी एवं बोधाचक बलथर पर में आमलोगों द्वारा सड़क, नाली, बिजली, पानी इत्यादी जैसी समस्याओं को सुनकर समस्या के निवारण हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया, साथ ही सड़क पर गिरे लाईन पोल को सही करने के लिए कार्यपालक अभियंता, विद्युत को निर्देश दिया। विधायक ने वहां के ग्रामीणों से अपील की अपने घरों में रहे और सोशल डिस्टेंसिंग एवं लॉकडाउन का पालन करें। घर से जरूरी काम हो तभी निकलें। सब्जी या राशन लाने के समय मास्क जरूर पहनें, तभी आपके साथ-साथ सभी लोग सुरक्षित रहेंगे। साथ में वेद प्रकाश यादव, ओम प्रकाश चौटाला, मनोज मुखिया, रॉकी मुखिया, अमित कुमार, उमेश यादव, संतोष यादव, अरविंद ज्वाहर, झिगन मॉझी, अशोक यादव, प्रभु चौधरी, राम पुकार भारती, बब्लू यादव, शंभू कुमार एवं गणेश यादव मौजूद थे।
