December 8, 2025

विधानसभा और लोकसभा चुनावों में महिलाओं को आरक्षण देने के लिए करुंगी आवाज बुलंद : डॉ. प्रीति

भागलपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल द्वारा भाजपा नेत्री डॉ. प्रीति शेखर को पुन: प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किए जाने पर भागलपुर नगर की विजय मित्रा मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रेष्ठा गांधी, ईश्वर नगर मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता गुप्ता एवं तिलकामांझी मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता सिन्हा की अगुवाई में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बूढ़ानाथ स्थित नवरंग मंदिर के प्रांगण में अभिनन्दन समारोह आयोजित करते हुए डॉ. प्रीति को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र से सम्मानित कर एक दूसरे को मिठाई खिलाया और गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया।
इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. प्रीति शेखर ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा लगातार तीसरी बार उन्हें कार्यसमिति में जगह प्रदान कर उनपर जो भरोसा जताया है, उस पर हमेशा खड़ा उतरने का प्रयास करूंगी। डॉ. प्रीति ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में महिलाओं को आरक्षण मिले, इसके लिए आवाज बुलंद किया जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात डॉ. प्रीति ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के साथ बूढ़ानाथ मुहल्ले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पत्रक का वितरण किया। मौके पर महिला मंडल अध्यक्ष श्रेष्ठा गांधी,रीता गुप्ता, संगीता सिन्हा,उपाध्यक्ष रीता चौधरी,अंजना देवी, महामंत्री पम्मी प्रसाद,मंजू यादव, पप्पी चौधरी, पूनम पोद्दार, ममता मंडल, सुजाता घोष समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You may have missed