वर्तमान में चलायी जा रही स्पेशल ट्रेन के लिए अब प्रतीक्षा सूची टिकट भी हो सकेंगे प्राप्त

हाजीपुर। भारतीय रेलवे द्वारा 12 मई से नई दिल्ली से 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। ये सभी ट्रेनें नई दिल्ली स्टेशन से स्पेशल ट्रेन के रूप में पटना, डिब्रूगढ़, अगरतल्ला, हावड़ा, बिलासपुर, रांची, भुवनेश्वर, सिकंदराबाद, बेंगलुरू, चेन्नई, तिरूवनंतपुरम, मड़गांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मूतवी के लिए चलाई जा रही हैं। 12 मई से बहाल इन स्पेशल ट्रेनों के लिए 15 मई से एक सीमित संख्या में प्रतीक्षा सूची टिकट भी जारी होने लगेंगे। ये सुविधा 22 मई के प्रभाव से खुलने वाली ट्रेनों पर लागू होगा। विदित हो कि इन स्पेशल ट्रेनों में आरएसी, तत्काल, प्रीमियम तत्काल टिकट जारी नहीं किए जा रहे हैं।
प्रतीक्षा सूची टिकट निम्नानुसार जारी किए जाएंगे।
श्रेणी प्रतीक्षा सूची टिकट की            अधिकतम सीमा
वातानुकूलित प्रथम श्रेणी                      20
एक्जीक्यूटिव क्लास                            20
वतानुकूलित द्वितीय श्रेणी                     50
वतानुकूलित तृतीय श्रेणी                      100
वतानुकूलित चेयरकार                         100
(सिर्फ भविष्य में चेयरकार सुविधायुक्त ट्रेनों के परिचालन की स्थिति में ही)
शयनयान श्रेणी                                    200
(सिर्फ भविष्य में शयनयान श्रेणीयुक्त ट्रेनों के परिचालन की स्थिति में ही)

You may have missed