February 15, 2026

लोजपा सांसद के बेटे को तेजस्वी ने दिया टिकट, प्रभुनाथ सिंह के बेटे को छपरा तो बुलो मंडल बिहपुर से होंगे उम्मीदवार

पटना। लोजपा सांसद चौधरी महबूब अली कैसर के बेटे चौधरी यूसुफ कैसर को राजद ने सिमरी बख्तियारपुर से उम्मीदवार बनाया गया है वहीं झारखंड की जेल में बंद प्रभुनाथ सिंह के बेटे रंधीर सिंह को छपरा से टिकट दिया है तो वहीं बिहपुर से भागलपुर के पूर्व सांसद बुलो मंडल को टिकट मिला है। तेजस्वी यादव ने यूसुफ कैसर को सिंबल दे दिया है। चौधरी यूसुफ कैसर सप्ताह भर पहले तेजस्वी के समक्ष राजद की सदस्यता ग्रहण की थी। पार्टी में शामिल होने के बाद से ही ये कयास लग रहे थे कि राजद उन्हें उम्मीदवार बनायेगी। यूसुफ कैसर ने राजद ज्वाइन करने के बाद कहा था कि उन्होंने तेजस्वी यादव के साथ कदम मिलाकर चलने का फैसला किया है। वे युवा लोजपा के प्रदेश महासचिव भी रह चुके थे।
प्रभुनाथ सिंह के बेटे को छपरा, बुलो मंडल बिहपुर से होंगे उम्मीदवार
राजद ने झारखंड की जेल में बंद प्रभुनाथ सिंह के बेटे रंधीर सिंह को छपरा से टिकट दिया है तो वहीं बिहपुर से भागलपुर के पूर्व सांसद बुलो मंडल को टिकट मिला है। इसके साथ एक नियोजित शिक्षक अविनाश मंगलम ऋषिदेव को भी पार्टी ने टिकट दिया है। वह रानीगंज से चुनाव लड़ेंगे। लोजपा से खगड़िया के सांसद चौधरी महबूब अली कैसर के बेटे युसुफ कैसर को राजद ने सिमरी बख्तियारपुर से अपना प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से एनडीए के प्रत्याशी मुकेश सहनी से उनका मुकाबला होगा। लालू यादव के बेहद करीबी रहे भोला यादव को हायाघाट से टिकट मिला है। पिछली बार वह बहादुरपुर से चुनाव लड़े थे। शहाबुद्दीन के बेहद करीबी हरिशंकर यादव को रघुनाथपुर से राजद का सिंबल मिल रहा है। पूर्व मंत्री प्रो चंद्रशेखर मधेपुरा से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले पार्टी ने सहरसा से लवली आनंद को टिकट दिया था। कांग्रेस के दावे के चलते वह सुपौल से चुनाव लड़ना चाह रही थीं। सरफराज आलम जोकीहाट से, संजय कुमार गुप्ता बेलसंड से, बिस्फी से फैजान अहमद, अवध बिहारी चौधरी सीवान से, रितु जायसवाल को परिहार से, साहेबगंज से रामविचार राय, सुरेंद्र राम गड़खा से चुनाव लड़ेंगे। रणविजय साहू मोरवा से, कुढ़नी से अनिल सहनी, डॉ गौतम कृष्ण महिषी से और संतोष सरदार त्रिवेणीगंज से चुनाव लड़ेंगे।

You may have missed